किसानों को दी उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
हरियाणा बीज विकास निगम के निदेशक प्रवेश बोहरा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों की आय को दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार किसानों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। निगम निदेशक प्रवेश बोहरा गांव अमुपूर में किसानों को जानकारी दे रहे थे। प्रवेश बोहरा का पैतृक गांव अमूपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। बोहरा ने विभिन्न फसलों की अच्छी पैदावार देने वाले उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की किसानों को जानकारी दी। बोहरा ने कहा कि बीज व खाद को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह उन्हें लिखित में दें। ताकि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जा सके। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।