फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम की आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ड्यूटी ज्वाइन करते ही फील्ड में उतर गई हैं। गुरुवार अलसुबह निगम आयुक्त ने रेलवे ट्रैक एवं नरसी विलेज क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर ओडीएफ मुहिम से हुए बदलाव का जायजा लिया। आयुक्त ने रेलवे स्टेशन से लेकर घोघड़ीपुर उपरगामी पुल तक ट्रैक के साथ लगते करीब ढाई किलोमीटर के रास्ते पर पैदल चलकर खुले में शौच से मुक्त हुए एरिया का निरीक्षण किया। आयुक्त ने इस क्षेत्र में निगम द्वारा रखवाए गए सीसी टॉयलटों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद आयुक्त ने सेक्टर-9 के साथ लगते नरसी विलेज के पास झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर इनमें रह रहे परिवारों द्वारा बनाए गए अस्थाई शौचालयों को देखा और खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि करनाल अर्बन को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों और ओडीएफ मुहिम से जुड़े समर्पित मोटीवेटर्स के प्रयासों से अब तक झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले करीब 600 परिवारों ने अपने अस्थाई शौचालय बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें