घरौडा। हैफेड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बीजेपी ने देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म करने का बीड़ा उठाया हुआ है। जिसका ताजा उदाहरण एचसीए व पुलिस की भर्ती में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है। सोमवार को विधायक हरविंद्र कल्याण सोमवार को आर्य नगर में सैन समाज की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर सैन समाज की ओर से उनका फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सैन समाज की जो भी मांगे है, उनको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार सेवा के रूप में कार्य कर रही है और उनकी कार्य शैली प्रदेश की जनता को रास आ रही है। इस मौके पर नपा चेयरमैन सुभाष गुप्ता, सैन समाज के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव सैन, मार्केट कमेटी उपचेयरमैन सुरेंद्र जैन, मास्टर जयनारायण, नपा उप चेयरमैन कंवलजीत प्रिंस, पार्षद श्रीपाल, नरेश सैन, अनिल सैन बरसत, खडग़ सिंह, अनिल सैन अराइपुरा, कैलाश सैन, जगदीश सैन, सत्तनारायण, चंद्रहस आदि मौजूद रहे।