फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन को लेकर भाकियू ने की बैठक, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन को लेकर भाकियू ने की बैठक, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

असंध। शामगढ़ के किसान के ट्रांसफार्मर बदलवाने के मामले को जिले के किसानों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। असंध में गुरद्वारा डेरा साहिब में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई । यह बैठक ब्लाक प्रधान जोगिंद्र झिंड़ा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक में किसानों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।इस अवसर पर ब्लाक प्रधान जोगिंद्र ने कहा कि सोमवार को भारतीय किसान यूनियन प्रधान रतन मान की अध्यक्षता में जेल भरो आंदोलन के तहत करनाल में गिरफ्तारियां देंगे। इसमें सबसे ज्यादा योगदान असंध के किसानों का होगा। असंध से सोमवार को भारी संख्या में किसान गिरफतारी देनें करनाल जाऐंगे। उन्होंने कहा कि सभी किसान सोमवार को प्रधान रतनमान की अध्यक्षता में पुरानी कचहड़ी में एकत्रित होंगे। इसके बाद किसान सुखविंद्र की रिहाई की मांग को लेकर गिरफ्तारियां दी जाऐंगी। गौरतलब है कि कुछ ददिन पूर्व शामगढ़ गांव के किसान सुखविंद्र ने ट्रांसफार्मर न बदलने के बाद जिला सचिवालय के बाहर ट्रांसफार्मर में आग लगा दी थी। इसके बाद पुलिस ने किसान को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से ही किसान सुखविंद्र की रिहाई के लिए भाकियू प्रधान रतन मान की अध्यक्षता में आंदोलन कर रही थी। झिंडा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। इस सरकार के राज में किसानों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। शामगढ के किसान के किसान को जेल में डालना इस सरकार की किसानों के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में आज सभी वर्ग परेशान हैं। इस सरकार ने फसल बिना के बाद जीएसटी को भी अब आम जनता पर थोप दिया है। जिसका खामियाजा इस सरकार को 2019 में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर रणजीत सिंह, सिंद्र सिंह, बगेल सिंह, जोगा सिंह, निशान सिंह, हरभजन सिंह, दलेल सिंह, मस्तान सिंह, फतेह सिंह आदि मौजूद रहे। ------सोम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें