फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस 20 कनाल भूमि की ली और इंकाल 19.13 कनाल का करने पर तहसीलदार व पटवारी के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव डबरकी स्थित 20 कनाल भूमि की कीमत, स्टांप शुल्क व रजिस्ट्रेशन फीस लेकर इंतकाल केवल 19 कनाल 13 मरले का ही दर्ज करने पर पीड़ित ने तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दी है। शिकायत में कुल नौ लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। परमजीत सिंह ने इसके साथ ही कानूनी कार्यवाही करने और 7 मरला अधिक भूमि की कीमत, स्टांप शुल्क वापस करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, परमजीत सिंह ने वीरभान, फूल कुमार, कन्हैया लाल पुत्रा बोपत राम, बखो देवी निवासीगण गांव ज्ञासपुर तहसील गन्नौर जिला सोनीपत से गांव डबरकी तहसील व जिला करनाल में 20 कनाल भूमि खरीदी थी। जब इंतकाल नं. 2443 व 2484 दर्ज हुए तो पता चला कि 20 कनाल भूमि की बजाये 19 कनाल 13 मरले के ही वास्तविक मालिक थे। आरोप है कि पटवारी ने गलत रिपोर्ट दी और तहसीलदार ने 7 मरला भूमि की कीमत का स्टांप अधिक वसूल करके ज्यादा रकबा की रजिस्टरी की। सीएम विंडो पर दी शिकायत में पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें