फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आठ साल बाद आवास योजना के 184 आवेदन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अपना आशियाना लेने के लिए वर्ष 2016-17 में आवेदन करने वाले लोगों को अभी तक आवास नहीं मिल सका है। अब नगरपालिका ने करीब आठ साल के बाद इनमें से 184 आवेदन रद्द कर दिए हैं। उनकी सूची कार्यालय पर चस्पा कर दी है। इसमें रद्द करने का कारण भी लिखा गया है, यदि कोई दिए गए कारण से संतुष्ट नहीं है तो वह 22 अक्तूबर तक अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। ये जानकारी नगरपालिका सचिव धर्मबीर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में आवेदन किया था, लेकिन इनमें जिन व्यक्तियों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है। उनमें से कार्यालय नगर पालिका की ओर से 184 आवेदन रद्द किए गए हैं, इनमें रद्द करने का कारण कारण भी लिखा गया है। ये सूची नगरपालिका कार्यालय में लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि नगर पालिका कार्यालय में लगी सूची में किसी व्यक्ति का नाम है और आवेदन रद्द होने के कारण से वह संतुष्ट नहीं है तो ऐसे व्यक्ति 22 अक्तूबर 2024 तक नगर पालिका कार्यालय में अपने दस्तावेजों सहित आपत्ति या प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। सचिव ने बताया कि यदि ऐसे व्यक्ति अपनी आपत्ति या प्रार्थना पत्र तय तिथि तक पालिका कार्यालय में प्रस्तुत नहीं करते है, तो आवेदन रद्द करने बारे निदेशालय को लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें