करनाल। जीटी रोड पर मंगलवार रात को शामगढ़ के समीप हुए सड़क हादसे में घायल एक ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी सुमित्रा गाजियाबाद वासी ने बताया कि उसका पति साधु शरण ड्राइवर है। 6 मई को वह पंजाब जीरकपुर के लिए गाड़ी लेकर निकला था। जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप एक अन्य गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए और जिस कारण उसके पति की गाड़ी उस गाड़ी से टकरा गई। जिससे उसका पति गाड़ी में फंस गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।