फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे कोहंड के युवक की पहाड़ी से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घरौंडा। देहरादून स्थित इंडियन मिलेट्री अकादमी में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग कर रहे कोहंड के एक जवान की पहाड़ियों में पांव फिसलकर गिरने से मौत हो गई। उसका शव सेना के जवान मंगलवार की शाम को लेकर गांव कोहंड में पहुंचे। देर शाम जिसका संस्कार सेना के जवानों की मौजूदगी में किया गया। गांव कोहंड निवासी जयचंद के पुत्र अमुल रावल (21) का एनडीए की परीक्षा पास पास करने के बाद देहरादून अकादमी में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग कर रहा था। इसकी एक ट्रेनिंग पूरी हो चुकी थी व दूसरी ट्रेनिंग के चार-पांच माह शेष थे। मृतक के चाचा प्रेमचंद ने बताया कि अमुल रावल सोमवार की रात को अपने साथियों के साथ पहाड़ियों में देहरादून ट्रेनिंग के दौरान घूम रहे थे। थोड़ी देर आराम करने के बाद सभी साथी चल दिए, थोड़ी दूरी पर जाने के बाद अमित शौच करने के लिए शौचालय में नीचे पहाड़ियों की तरफ उतरने लगा तो उसका पांव फिसल गया। इससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई और उसने दम तोड़ दिया। अमुल की मौत होने की सूचना परिजनों को जैसे मिली गांव में सन्नाटा छा गया और परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए भारी संख्या में राजनीतिक धार्मिक व अन्य आसपास के गांव के लोग पहुंचे। देर शाम गांव में अमुल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें