फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंडा में रात को पकड़ा यूपी के गेहूं से भरा ट्रक, सुबह छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा में रात को पकड़ा यूपी के गेहूं से भरा ट्रक, सुबह छोड़ा
विज्ञापन

घरौंडा। अनाज मंडी में यूपी के गेहूं बैन पहले ही दिन फुस्स हो गया। सरकारी खरीद शुरू होते ही किसानों की फसल से पहले बाहरी प्रदेशों से गेहूं की आवक शुरू हो गई है। यूपी से आए गेहूं के ट्रक सूचना पर देर रात मार्केट कमेटी अध्यक्ष रमेश बैरागी ने की मंडी में छापेमारी की और उत्तर प्रदेश से गेहूं लेकर आए ट्रक को काबू कर लिया। अध्यक्ष की कार्रवाई से मंडी प्रशासन और आढ़तियों में हडंकंप मच गया। हालांकि, ये कड़े तेवर कुछ घंटे ही कायम रहे और रात के अंधेरे में पकड़ा यूपी का गेहूं दिन के उजाले में छोड़ दिया गया। तर्क दिया जा रहा है कि गेहूं उतरवाने वाले आढ़ती से मार्केट फीस वसूल ली गई है। रबी के सीजन में मंडी व्यापारियों को हरियाणा की गेहूं से अधिक लाभ यूपी की गेहूं सरकार को बेचने में होता है। भाव के अंतर के अलावा सरकारी एजेंसियों को भेजे गए गेहूं पर आढ़ती को प्रति क्विंटल ढाई प्रतिशत कमीशन भी मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें