फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्री क्षेत्र में 67.7

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री में 67.78 करोड़ से कराया जा रहा विकास : कांबोज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
इंद्री से विधायक एवं खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बताया कि इंद्री विधानसभा में लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले तीन साल में करीब 67 करोड़ 78 लाख से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं, जिनमें से अधिकतर का काम पूरा हो गया है और शेष कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने बताया कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र के कुंजपुरा सैनिक स्कूल में करीब 5 करोड़, 33 लाख रुपये की लागत से लड़कों के हॉस्टल के भवन का निर्माण, सैनिक स्कूल में ही एनडी ब्लॉक द्वितीय तल पर करीब 2 करोड़ 4 लाख रुपये से लैब काम्पलेक्स का निर्माण और इंद्री के राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण जिस पर करीब 60 लाख 24 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नेवल हवाई अड्डे पर हैंगर निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपये तथा हवाई अड्डे पर हैंगर के नजदीक जंक रूम के निर्माण पर करीब 22 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के आवास बनाने के लिए करीब 51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं गए हैं। विधानसभा क्षेत्र की ऐसी सड़कें, जिन्हें कभी किसी भी पार्टी की सरकारों ने बनाने की जहमत नहीं उठाई थी, अब ऐसी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बनाकर लोगों को राहत दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें