करंट से एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी।
जीटी रोड स्थित एक पैट्रोल पंप के समीप बन रही बिल्डिंग में काम कर रहे एक पलंबर के सहायक की 11 हजार वोल्टेज की बिजली की तारों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक पंकज पधाना गांव का रहने वाला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। मलिक फिलिंग स्टेशन के समीप निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में पलंबर कार्य कर रहा था। इसके तहत पलंबर का सहायक पंकज कुछ पाईप लेकर ऊपरी मंजिल पर जा रहा था। इसी दौरान पाईप बिल्डिंग के पास से ही गुजरी रही 11 हजार वोल्टेज की तारों की चपेट में आ गया। बिजली के जोरदार करंट लगने से पंकज बुरी तरह से झुलस गया। इसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने सहयोगियों सहित मौके पर शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेजकर जांच शुरू कर दी है।