फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव में होगी भाजपा की जीत: संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव में होगी भाजपा की जीत : संदीप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जिला परिषद मेंबर संदीप ब्याना ने कहा कि आगामी हरियाणा विधानसभा के चुनावों में भाजपा जीत दर्ज करेगी। संदीप ब्याना अपने निवास पर बधाई देने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। संदीप ब्याना ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री द्वारा किये जा रहे विकास कार्य की जीत हैं। दोनों राज्यों में हुई जीत का श्रेय प्रधानमंत्री व कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि जितने विकास कार्य भाजपा सरकार ने करवाए हैं। इतने विकास कार्य आज तक किसी सरकार ने नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार लोकसभा चुनाव व हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की शानदार जीत होगी। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल की जनता ने भाजपा को जीत दिलाकर प्रधानमंत्री की नीतियों पर विश्वास जताया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें