फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छाए करनाल हरियाणा के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छाए करनाल के खिलाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
एसके मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दमखम दिखाते हुए तीन मेडल हासिल किए है। देहारादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित 5वीं इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अकादमी अध्यक्ष सतीश कुमार, खिलाड़ी सरिता रोहिला, दीपक कश्यप और विश्वजीत का चयन हुआ था। खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में तीन मेडल पर कब्जा किया। इनमें सतीश कुमार राणा ने सिल्वर, सरिता रोहिला ने सिल्वर व दीपक कश्यप ने ब्रॉंज मेडल हासिल किया। करनाल पहुुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। यह चैंपियनशिप 14, 15 और 16 दिसंबर तक चली जिसमें भारत, अफगानिस्तान, ईरान सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस चैंपियनशिप में भारत पहले स्थान पर रहा और अफगानिस्तान ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें