अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
गढ़पुर खालसा के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची व महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, ब्याना निवासी एक सुरेंद्र अपनी पत्नी व बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव ब्याना की तरफ जा रहा था, जैसे ही वह गढ़पुर खालसा के समीप पहुुंचा तो बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। बाइक चालक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व बच्ची घायल हो गई। ब्याना चौकी सतपाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ब्याना गांव निवासी सुरेंद्र (40) की मौत हो गई, ओर सुरेंद्र की पत्नी व बेटी घायल हो गई।