फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन दहाड़े मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

घरौंडा। शहर की भोला कालोनी में चोरों ने दिन-दिहाड़े एक मकान को अपना निशाना बताते हुए लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। भोला कालोनी निवासी वीरेंद्र उर्फ कमल शर्मा हर रोज की तरह अपनी दुकान पर गया हुआ था, जबकि उसके परिजन किसी कार्य के लिए करनाल गए हुए थे। दोपहर को कमल शर्मा के मोबाइल पर एटीएम कार्ड से अचानक ट्रांजेक्शन के तीन/चार मेसेज आए, जिसके बारे में पूछताछ के लिए केनरा बैंक पहुंचा, जहां बैंक प्रबंधकों के आश्वासन के बाद कमल घर लौटा तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे और अलमारियों व संदूक के ताले खुले हुए थे। अलमारियों में रखी नकदी व लाखों रुपये के जेवरात गायब थे। कमल शर्मा ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि दुकान पर ही उसके फोन पर उसके केनरा बैंक के एटीएम से दूसरे बैंक के एटीएम से ट्रांजेक्शन के मेसेज आए थे। इसके बाद वह बैंक गया था। बैंक से घर लौटा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसके घर में 80 हजार रुपये की नकदी और लगभग 9 तोले सोने के जेवरातों के साथ एटीएम तथा एटीएम कोड व अन्य सामान गायब था। अनुमान है कि घर की छत से चोर घर में घुसे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच अधिकारी बीर सिंह ने बताया कि भोला कालोनी में एक मकान के अंदर चोरी की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें