करनाल। श्री गीता मंदिर सेक्टर-13 में कार्तिक मास अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह हवन का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि स्वामी मुक्तानंद महाराज की प्रेरणा व उनकी अध्यक्षता में 18 कुंडीय श्री गीता व श्री दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से एक माह चलने वाले यज्ञ का शुभारंभ किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डाली। वहीं 2 नवंबर को श्री तुलसी विवाह का भव्य आयोजन होगा। 5 नवंबर को 27 कुंडीय यज्ञ कर विश्राम देकर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गुरदयाल, प्रेम छाबड़ा, राजकुमार गोयल, नरेश गर्ग, अजय गुप्ता व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद