अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बीएसएनएल कर्मचारियों ने तीसरे दिन शाम को धरना समाप्त कर दिया। अंतिम दिन धरने में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया। बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल 18 दिसंबर से शुरू हुई थी। कर्मचारियों ने बताया कि 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ थर्ड रिवीजन का निराकरण किया जाए। संचार राज्य मंत्री द्वारा पेंशन रिवीजन को रिवीजन से पृथक करने के आश्वासन का क्रियान्वयन किया जाए। सरकारी नियम के तहत बीएसएनएल द्वारा पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का भुगतान किया जाए। बीएसएनएल की भूमि प्रबंधन नीति का बगैर देरी किए शीघ्र अनुमोदन किया जाए। बीएसएनएल के बैंक से ऋण लेने के लिए प्रस्ताव हेतु लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया जाए। इस अवसर पर जय भगवान, राजिंद्र सैनी, श्रीपाल, नरवाल, राजकुमार, आईएस मलिक, बल्लू राम, सुशील कुमार, विजय भट्टी, प्रीतम, संजीव, अमित छाबड़ा, विनोद, आशा राम, दिनेश, अरविंद, विजय, प्रवीन बजाज, कमल, अमित चावला, शैलेश, जवाहर, गुल्ली राम, श्रवण कुमार, हरी शंकर राय, ज्ञान चंद, जोगिंद्र, चरणजीत व शिवानंद मौजूद रहे।