मुगल कैनाल में खड़ी एक कार में लगी आग
करनाल। मुगल कैनाल स्थित पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि उस दौरान कार में कोई सवार नहीं था। आग धीरे-धीरे बढ़ती गई। लोगों तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, करीब 15 मिनट दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान मुगल कैनाल में जाम लग गया। दमकल विभाग की गाड़ी आने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू फाया। आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया।