फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूसगढ़ में खाली प्लॉट में फैली गंदगी को लेकर महिलाओं ने निगम में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव फूसगढ़ मे खाली पड़े प्लॉट में गंदगी की वजह से हो रही परेशानी के कारण शुक्रवार को गांव की महिलाओं ने नगर निगम में बवाल काटा। महिलाओं का कहना है कि इस प्लॉट में गोबर व गंदगी की वजह से बीमारियां फैल रही हैं और इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। आज तक न ही यह पता है कि यह प्लॉट किसका है। महिलाओं ने मांग करते हुए कहा कि इस प्लॉट के मालिक को नोटिस भेजा जाए और इस ओर ध्यान देकर यहां से गंदगी हटवाई जाए। गांव फूसगढ़ की महिलाओं ने युवा बोलेगा मंच की टीम के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय में रोष जताया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष जेपी शेखपुरा ने बताया कि 20 साल से 1500 गज का यह प्लॉट जिसका कोई वारिस सामने नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि बैंक कॉलोनी के नाम से यहां प्लॉट काटे गए थे। इसके बाद यह प्लाट किसका है यह पता नहीं चल पा रहा है। गांव के ही लोग वहां गोबर डाल गंदगी फैला रहे हैं। कुछ जागरूक महिलाएं इस समस्या को लेकर अभियान छेड़े हुए हैं। पहले भी इसको लेकर रोष प्रदर्शन किया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। नगर निगम में कमिश्नर से मिलने पहुंचे थे लेकिन कमिश्नर साहब अपने काम में व्यस्थ थे और ग्रामीण से नहीं मिले और उनका कहना था कि इसमें हम क्या करें। ग्रामीणों को ही समझना होगा। थोड़ी देर बाद जब बाहर खड़ी महिलाएं आक्रोशित हुई और कहा कि उनके द्वारा हर प्रकार का टैक्स दिया जाता है। यह जिम्मेदारी नगर निगम की बनती है कि समस्या का समाधान करे। इसके पश्चात मौके पर ईओ धीरज कुमार बात करने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौके पर जाकर देखा जाएगा और इस समस्या का समाधान शीघ्र करवाया जाएगा। इस मौके पर मुकेश लाठर, कांता, नीलम, अनिता, निधा देवी, परमजीत, गीता, मुकेश बिंदल, अनिल बिंदल इनके अलावा मंच के करनाल अध्यक्ष रवि भाटिया, साध्वी राज सोनी, संजू मलिक, किरण देवी, विशाल सैनी, अंकुश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें