फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 स्कूल बसों की चेकिंग, 3 में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अतंर्गत एडीसी एवं आरटीए सचिव निशांत कुमार यादव की टीम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल व प्रताप पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी बसों की बड़ी गहनता से चेकिंग की गई। स्कूल की 56 बसों का निरीक्षण करने के बाद लगभग सभी बसें सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का पालन करती पाई गईं। तीन बसों में रुट बोर्ड, एचएसआरपी प्लेट, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र नहीं मिला, अन्य बसों में सब ठीक पाया गया। तीन बसों का कार्य ठीक करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य को नोटिस दिया गया। आरटीए टीम ने सभी चालकों व परिचालकों को यातायात पॉलिसी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें