फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जनवरी के अभय चौटाला के दौरे को लेकर इनेलो की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय चौटाला के दौरे को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
नेता प्रतिपक्ष और इनेलो विधायक अभय चौटाला 22 जनवरी को इंद्री हलका के गांवों का दौरा करेंगे। अभय चौटाला के दौरे की तैयारियों को लेकर इनेलो की जिला स्तरीय बैठक जाट भवन में हुई। जिला प्रधान यशवीर राणा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं को ड्यूटी सौंपी। जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने बताया कि 22 जनवरी को अभय चौटाला की पहली जनसभा दरड़ गांव, दूसरी कलसोरा गांव में होगी। इसके बाद विधायक अभय चौटाला पटहेड़ा गांव जाएंगे और फिर इंद्री में जनसभा संबोधित करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान और मामूराम ने कहा कि अभय चौटाला के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। कांग्रेस और भाजपा का शासन भुगत चुकी जनता अब इनेलो को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। इस अवसर पर राम कुमार ऐबला, धर्मवीर पाढा, ओमप्रकाश सलूजा, इंद्रजीत गोराया, फूल सिंह मंजूरा, प्रकाश कौर, सोनिका गिल, जयपाल पूनिया, हरि सिंह संधू, संजय रोड, रामफल जुंडला, सुभाष हेमदा, नीरज गुनियाना, रमेश मंजूरा, रामा मदान, हाकम सिंह और विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें