गुलाब का फूल देकर चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी।
यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को समझाने एवं उन्हें यातायात के नियमों की पालना के प्रति जागरूक करने के लिए भारत विकास परिषद शाखा पड़वाला ने अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान शाखा के पदाधिकारियों के साथ-साथ तरावड़ी पुलिस कर्मचारियों और महिला पुलिस वॉलंटियर ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। अभियान का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष रामपाल लाठर ने किया। इस दौरान तरावड़ी थाना प्रभारी जनकराज बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी जनकराज के साथ-साथ पुलिस वॉलंटियर और भाविप के पदाधिकारियों ने वाहन चालकों को नियमों की पालना करने की अपील की। यही नहीं तरावड़ी पुलिस की तरफ से कई वाहन चालकों के चालान भी किए गए। थाना प्रभारी जनकराज ने वाहन चालकों को रोककर उन्हें फूल दिया और समझाया कि सड़क सुरक्षा की जिंदगी की रक्षा हैं। इस अवसर पर अंकित लाठर, अनुराग लाठर, रणजीत भारद्वाज, रमेश शर्मा, सुभाष, हरीश शर्मा, संजय सैन, नीतू रानी, प्रवीण कुमारी, कृष्णा, आशा शर्मा, बीना देवी, सुषमा, महिला प्रमुख मीनू शर्मा, बलवंत शर्मा, सुलतान सिंह सोलहो, सतनारायण शर्मा, महेंद्र सिंह, ज्ञानचंद, संदीप मैहला, देवेंद्र लाठर, रविंद्र समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।