दसी पिस्तौल और एक राउंड सहित एक गिरफ्तार
करनाल। मंगल कालोनी एरिया से पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देसी पिस्तौल और देसी राउंड सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की सीआईए वन शाखा नें मंगल कालोनी मोड पर दिवान कोल्ड स्टोर के पास नाकाबंदी करके आरोपी सलमान वासी गली नंबर 4 मंगल कालोनी करनाल को बिना किसी लाईसेंस की एक देसी पिस्तौल 315 बौर व एक जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।