फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 किलोग्राम गांजापती के साथ दो नशा तस्कर भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
57 किलोग्राम गांजापत्ती के साथ दो नशा तस्कर भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बीती रात पुलिस की टीम ने दो नशा तस्कर भाइयों को नशे की बड़ी खेप के साथ बरामद किया है। दोनों भाई अलग-अलग जगहों पर नशा बेचने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान ग्राहक का इंतजार करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। पुलिस के सीआईए 2 इंचार्ज जसपाल ढ़िल्लों ने एएसआई शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक टीम को थाना तरावड़ी व थाना बुटाना क्षेत्र में गस्त करके अपराधों को रोकने व अपराधियों को पकड़ने के लिए भेजा। शैलेन्द्र कुमार व उनकी टीम गस्त करते हुए जैसे ही तरावड़ी में हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो वहां बाइक पर एक व्यक्ति दो कटृटे बांधे खड़ा था, जोकि पुलिस की गाड़ी को देखते ही बाइक लेकर जाने लगा। पुलिस की टीम ने अपनी गाड़ी को उसकी बाइक के आगे करके उसे रोक लिया। इस पर उसने बताया कि उसके कट्टों में कुडा कचरा है, वह कबाड़ी को बेचने के लिए जा रहा है। जब पुलिस ने चैकिंग की तो दो कट्टों से 36 किलोग्राम गांजाती बरामद हुई। पुलिस की टीम ने आरोपी जगदीश वासी मानाना जिला पानीपत हाल खानाबदोश को अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका भाई एक कटृटा गांजापती लेकर थाना बुटाना क्षेत्र में ग्राहक की तलाश में गया है। कुछ देर बाद पुलिस टीम गस्त करते हुए थाना बुटाना क्षेत्र के गांव सांभी में नदी के पुल पर पहुंची। जहां आरोपी एक कटृटे के साथ बैठा था। वह पुलिस की गाड़ी को देखकर कट्टे को वहीं पर छोड़कर भाग निकला। इस पर शैलेन्द्र कुमार व उनकी टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम ने जब आरोपी रामपाल वासी मानाना जिला पानीपत के कट्टे की तलाशी ली तो पुलिस को उसके कट्टे से 21 किलोग्राम गांजापती बरामद हुई। पुलिस टीम ने एक भाई के खिलाफ थाना तरावड़ी व दूसरे के खिलाफ थाना बुटाना में धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें