फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नेहरू पैलेस मार्केट सेवा ट्रस्ट की ओर से आज देश की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए शूरवीरों की याद में ट्रस्ट के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा की अगुवाई में 200 से भी ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क राशन का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री शशीपाल मेहता, विशिष्ट अतिथि डॉ. लाजपत चौधरी ने अपने कर कमलों से गरीब व बेसहारा लोगों को राशन वितरण किया। मुख्य अतिथि शशीपाल मेहता, डॉ. लाजपत ने नेहरू पैलेस मार्केट ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश गुप्ता, हरीश आर्य, धर्मेंद्र मलिक, परमिन्द्र सिंह बजाज, कैलाश गुप्ता, ए.पी. शर्मा, विकास टंडन, अनिल ठुकराल, हरबंस चानना, अश्वनी, रोहित, जेसी बब्बर, सुरेंद्र मरवाहा, राजेश सिंधवानी, जसविंद्र बिल्ला तथा ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें