करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में हो रही नकल को रोकने में बोर्ड प्रशासन असमर्थ है। शनिवार को हुई 10वीं कक्षा की इतिहास की परीक्षा में अलग-अलग फ्लाइंग ने कुल 26 नकल के केस पकड़े। इनमें 16 केस ऐसे मिले। जिनमें परीक्षार्थी ही फर्जी था। केंद्र में फ्लाइंग टीम के पहुंचते ही फर्जी परीक्षार्थी भाग खड़े हुए। फ्लाइंग ने सभी के यूएमसी बनाकर बोर्ड को भेज दिए हैं। नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नकल के 12 केस मिले। यहां करनाल चेयरमैन फ्लाइंग का छापा था। टीम के पहुंचते ही 11 परीक्षार्थी सेंटर से फरार हो गए। जबकि एक के पास पर्चियां मिली। इसके अलावा गोल्डन पब्लिक स्कूल से जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ते के पहुंचते ही पांच फर्जी परीक्षार्थी फरार हो गए। इसके अलावा इसी टीम ने जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से तीन, निगदू के सरकारी स्कूल से चार, असंध और अरडाना स्कूल से एक-एक केस नकल का पकड़ा।