करनाल। दस साल की बेटी की हत्या करने वाली मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी से बाइक बरामद की है, जिस पर वह सोनम के शव को रखकर नहर में फेंककर आए थे। बता दें सदर बाजार निवासी लक्ष्मी ने अपने प्रेमी के अमित के साथ मिलकर दस साल की सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसकी बेटी सोनम ने अपनी मां को प्रेमी के साथ देख लिया था। इसलिए दोनों आरोपियों ने दस जनवरी को पहले तो सोनम का उसके स्वेटर से गला दबाया और फिर दुकान से एक चीनी का खाली कट्टा खरीदा और सोनम के शव को उस कट्टे मे डालकर नहर में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने सोचा की पुलिस उन पर शक न करे। इसलिए आरोपी महिला लक्ष्मी ने ही पुलिस को अपनी बेटी की गुमशुदा होने की शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।