फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साले की हत्या करने वाले मोस्टवांटेड जबरा व कृष्ण पर पांच-पांच लाख रुपए का रखा इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव अंजनथली के बबली उर्फ सुरेश और दादुपर खुर्द विकास उर्फ पिंटू की गोलियों से भूनकर हत्या करने वाले मोस्ट वांटेड बदमाश जबरा लाडवा और कृष्ण दादुपुर कलां पर जिला पुलिस ने 5-5 लाख रुपये का इनाम रख दिया है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि कृष्ण कुमार वासी दादूपुर कलां थाना सदर करनाल और जबरा उर्फ जब्बर सिंह वासी महावीर कॉलोनी लाडवा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र ने 29 जुलाई, 2018 को थाना बुटाना क्षेत्र के गांव अजंनथली में जाकर गांव के पूर्व सरपंच पति सुरेश उर्फ बबली की गोलियां मारकर हत्या की थी। इसके बाद इन्हीं आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 जनवरी 2019 को जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप एक ढाबे पर कार में बैठे बबली के साले दादुपुर खुर्द निवासी विकास उर्फ पिंटू की सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। इस लिए इन दोनों बदमाशों की सूचना देने वाले को 5-5 लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे और उस व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें