बाइक सवार को मारी टक्कर, दो गंभीर
घरौंडा। यूनाईटेड राइस मिल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार की शाम गांव कलहेड़ी निवासी राकेश कुमार अपने साथी विनीत के साथ करनाल से घरौंडा की तरफ आ रहे थे तो सर्विस रोड पर यूनाईटेक मिल के सामने पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसा होते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ट्रेफिक पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी घरौंडा में लाया गया। घायल राकेश ने बताया कि कहना है कि वे करनाल से किस्म भरकर अपने गांव जा रहे थे, तो सर्विस लेन पर पीछे से एक वाहन ने टक्कर मारी। जिससे वह और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचाराधीन दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।