ओवरलोडेड ट्रक पलटा, तीन दुकानों के शटर और शीशे टूटे
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कैथल रोड स्थित हांसी चौक पर वीरवार देर रात धान की बोरियों से भरा ओवरलोड ट्रक पलट गया। घटना में तीन दुकानों के शटर और शीशे टूट गए। वहीं चालक रात में ही दूसरे ट्रक में बोरियों को लोड कर वहां से फरार हो गए। जब सुबह मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की तीनों दुकानों के शटर टूटे हुए थे। दुकानों के शटर कैसे टूटे किसी को मालूम नहीं था। इसके बाद एक दुकानदार बाहर टूटे हुए शीशे के टुकड़े उठाने लगा तो वहां एक पर्ची मिली। इसके बाद उन्हें पता चला कि रात को यहां एक ट्रक पलटा था। सभी दुकानदार मिलकर सदर बाजार चौकी में गए और शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक का पता निकाला और आगामी जांच शुरू की।