कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात बदमाश नीरज पूनिया व कप्तान को किया अदालत में पेश
करनाल। अलग अलग हत्याओं के मामले में कुख्यात बदमाश नीरज पुनिया व कप्तान को कड़ी सुरक्षा के बीच अलग अलग अदालत में पेश किया गया। दोनों बदमाशों को चार दिसंबर को दोबारा से अलातल में पेश करने के आदेश दिये हैं। बता दें कि नीरज पुनिया वर्ष 2015 में हुए दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद, नीरज पुनिया पर अमित व नीरज चचेरे भाइयों की हत्या का आरोप है। फिलहाल वह अंबाला की जेल में बंद है। एडीएसजे आरके डोगरा की अदालत में पेश किया गया, अब मामले की अगली सुनवाई को लेकर 4 दिसंबर की तिथि तय की गई है। वहीं, वर्ष 2016 में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में कुख्यात बदमाश जेल में है। अदालत में ये मामला चल रहा है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कप्तान को रोहतक जेल से करनाल लाया गया। एडीजे चंद्रहास की अदालत ने भी सुनवाई को लेकर 4 दिसंबर की तिथि तय की है, लेकिन चार दिसंबर को कप्तान की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी।