फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेत कार को नहर में गिराने के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार समेत कार को नहर में गिराने के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

करनाल। गांव गंजोगढ़ी के पास आवर्धन नहर में परिवार समेत कार को नहर में गिराने व पत्नी व बच्चों की हत्या के आरोपी फैजान को पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 17 जून को फैजान अपनी पत्नी अमीर बानो, बेटे अबू बकर, बेटी व साली अमीर फातमा को साथ लेकर ईद के कपड़े दिलाने के बहाने करनाल लाया था। बाजार से कपड़े दिलाने के बाद वापस जाते समय फैजान ने गाड़ी को मेरठ रोड पर से ले जाने की बजाये आवर्धन नहर पर कर लिया। जैसे ही वे गंजोगढ़ी गांव के पास पहुंचे तो अचानक फैजान ने गाड़ी को नहर में कूदा दिया और खुद गाड़ी से बाहर निकल आया। कुछ ही देर में उसकी साली अमीर फातमा भी बाहर निकल आई। उसकी साली ने ही पुलिस के सामने बच्चों व पत्नी के हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद फैजान के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। बुधवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें