नहर में नहाते हुए डूबे दो युवकों में से एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
-वीरवार को नहर में नहाते हुए डूब गए थे दो युवक
फोटो संख्या-24
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कैथल रोड स्थित आर्वधन नहर में गुरूवार को नहर में नहाते वक्त दो युवक डूब गए थे, जिनमें से एक का शव शुक्रवार को नहर के हैड के पास से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस और गौताखोर दूसरे युवक की तलाश के लिए नहर में जुटे हुए हैं। पुलिस जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गुरूवार शाम करीब 4 बजे दो युवक मोहित (22) वासी शिव कालोनी और विशाल (19) वासी रत्तनगढ़ नहर के हैड पर नहा रहे थे। इसी दौरान विशाल जब नहर में डूबने लगा तो मोहित उसे बचाने के लिए नहर में गया। इस दौरान दोनों नहर में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मद्द से दोनो युवकों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को दोपहर को मोहित वासी शिव कॉलोनी का शव नहर से बरामद किया गया है। जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।