फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुख्य आरोपी समेत 16 युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पंडित चिरंजी लाल राजकीय कॉलेज में फायरिंग करने और हथियार लहराकर माहौल बिगाड़ने वाले मुख्य आरोपी और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-13 पुलिस चौकी में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मुख्य आरोपी लालपुरा निवासी विपिन गुर्जर है। जो कि अपने दोस्तों के साथ प्रधान पद पर जीतने का जश्न मना रहा था। आरोपी ने अपने करीब 50-60 दोस्तों को हथियारों के साथ कॉलेज के बाहर बुलाया था।
बुधवार को सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल काॅलेज के सामने कई युवक बाइक पर सवार होकर हुड़दंग कर रहे थे। जिनके हाथाें में लाठी-डंडे, तलवारें, गंडासी और पिस्तौल थी। पुलिस के पहुंचते ही युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। लालपुरा निवासी विपिन गुर्जर ने कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की अफवाह पर अपने साथियों को कॉलेज के बाहर बुला रखा था। यहां झगड़ा होने वाला था कि किसी ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कॉलेज के छात्र और बाहरी युवकों समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें मुख्य आरोपी सहित 16 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य को छोड़ दिया गया। सिविल लाइन एसएचओ ललित कुमार का कहना है कि मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों ने कॉलेज के बाहर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। जिन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधर के लिए छात्र गुटों में हुई थी तनातनी

राजकीय कॉलेज में छात्रों के दो गुट प्रधानी को लेकर आमने-सामने आ गए थे। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले कॉलेज के अंदर छात्रों के एक गुट ने ऐलान कर दिया था कि कॉलेज का प्रधान उनके गुट का है। दूसरे गुट ने इसका विरोध जताया और कहा कि उनके गुट का प्रधान बना है। इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच तनातनी का माहौल बन गया। प्रधान बनने के लिए दोनों गुटों ने कहा कि कॉलेज के बाहर जिसके ज्यादा समर्थक होंगे और जिसको छात्र फूलमाला पहनाएंगे, वही प्रधान होगा। दोनों गुटों से करीब 100 से अधिक छात्र माैके पर पहुंच गए और वहां पर हंगामा हो गया था। दोनों गुट मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें