फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडासी से हमला कर छीने 16 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। गांव भादसों में एक व्यक्ति पर गंडासी से हमला कर 16 हजार रुपये और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय निवासी भादसों ने बताया है कि वह भादसों चौक स्थित आरा मशीन की दुकान पर काम करता है। रात्रि करीब आठ बजे वह घर जाने के लिए तैयार हुआ तो उसका दुकान मालिक आ गया। जिसने संजय को उसकी दो महीनों की 16 हजार रुपये तनख्वाह दे दी। इसके बाद जैसे ही संजय दुकान से चला तो रास्ते मे सुभम, संदीप ओर साहिल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर संजय के सिर पर गंडासी से वार कर 16 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि आरोपियों के पास देसी कट्टा भी था। इस मामले में थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें