बेसहारा पशुओं को पकड़ का ले जाते नगरपालिका कर्मचारी। संवाद
नीलोखेड़ी। नगर पालिका की ओर से वीरवार को बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पहुंचाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 9 गाय और 7 नंदी सहित कुल 16 पशुओं को पकड़कर शांतिवन गोशाला, तरावड़ी पहुंचाया। इस दाैरान नगर पालिका सचिव डॉ. राहुल सैनी, चेयरपर्सन सनमीत कौर आहूजा, सफाई दरोगा विनोद कुमार, सुनील कुमार, बलबीर, पवन, अरुण कुमार, सलिंदर कुमार, नरेश कुमार, रिंकू और जयभगवान मौजूद रहे। संवाद