फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक मिस्टर फेयरवेल तो अनिता बनी मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रंबा स्थित बुद्धा कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एवं कॉमर्स में फेयरवेल पार्टी सायोनारा-2019 का आयोजन हुआ। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रेम्प वॉक, गायन व नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। विभिन्न विधाओं के आधार पर एमबीए द्वितीय वर्ष से दीपक को मिस्टर फेयरवेल और अमित कौर को मिस फेयरवेल, बीबीए से डेनिस आनंद को मिस्टर फेयरवेल और काजल को मिस फेयरवेल व बीकॉम से देवेन्द्र को मिस्टर फेयरवेल और अनिता को मिस फेयरवेल चुना गया। इसी विधा में पब्लिक ओपनियन के आधार पर स्टार ऑफ दी ईवनिंग का खिताब बीबीए तृतीय वर्ष से गुंजन को मिला। प्राध्यापक निर्भय राणा ने निर्णायक की भूमिका अदा की। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष रजनीश शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए कहा कि अगर युवा छात्र संयम, धैर्य, सच्ची लगन व दृढ़ संकल्प के साथ जीवन यापन करें, तो अपनी प्रतिभा के बलबूते ऊंचाईयों को छू सकते हैं। इसलिए हर विद्यार्थी को अध्ययन काल में अपनी संस्कृति एवं संस्कारों का अनुकरण करते हुए अपनी प्रतिभा में निरंतर निखार लाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें