फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी के आरोप में 3 गिरफ्तार, चार बाइक व एक ई रिक्शा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। पुलिस की एंटी आटो थेफ्ट टीम के इंचार्ज उप-निरीक्षक रोहताश सिंह ने वाहन चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइक व ई रिक्शा भी बरामद की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। इंचार्ज रोहताश सिंह ने बताया कि शक्ति वासी गंगोह जिला सहारनपुर उतरप्रदेश को चोरी की मोटर साइकिल के साथ मेेरठ रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अन्य मामले का भी खुलासा किया। जो पुलिस द्वारा उसकी निशानदेही पर संबंधित स्थान से बरामद की गई। एक अन्य मोटरसाइकिल चोर मनोज वासी बसन्त बिहार करनाल को काछवा रोड करनाल से चोरी की मोटर साइकिल सहित काबू किया गया। आरोपी से पूछताछ पर मोटर साइकिल चोरी व ई-रिक्शा की एक-एक वारदात का भी खुलासा हुआ। वहीं, एक नाबालिग को नेवल नहर पुल से चोरी की मोटर साइकिल सहित काबू किया गया। आरोपियों द्वारा मोटर साइकिल थाना क्षेत्र शहर व सिविल लाइन से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें