फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज में 42 रक्तदाताओं किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसएस प्रकोष्ठ और रेडक्रॉस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी व रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यक्रम अधिकारी एमसी धीमान ने शिरकत की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी कुंडू व रेडक्रॉस क्लब की संयोजक डॉ. सुलोचना नैन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं होती बल्कि रक्तदान करने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यक्रम अधिकारी एमसी धीमान ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी कुंडू ने बताया कि रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को रक्तदान के पश्चात फलाहार व दूध दिया गया। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें