फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने खड़ी दो कारों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने खड़ी दो कारों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

घरौंडा। हाईवे पर एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलते हुए लिबर्टी शोरूम के सामने खड़ी दो कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रहीं कि परिवार के लोग बाल-बाल बचे। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। दिल्ली के रहने वाले रोहित मलिक अपनी पत्नि मेघा मलिक के साथ आईपीएल का मैच देखने के लि मोहाली जा रहे थे। हाईवे पर स्थित लिबर्टी शोरूम के पास हाईवे पर अपनी कार खड़ी करके शोपिंग करने के लिए चले गए और उसी के साथ दिल्ली के रहने वाले परमजोत सिंह भी उसी के साथ अपनी कार को खड़ा कर दिया। शोपिंग करने के बाद रोहित मलिक अपने परिवार के वापिस कार के पास जैसे ही पहुंचा तो तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने दोनो कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। रोहित मलिक व उसका परिवार कार में सवार होने के लिए तैयारी कर रहे थे । उसी समय हादसा हो गया। अगर परिवार के लोग कार में सवार हो जाते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। दिल्ली निवासी रोहित मलिक ने बताया कि वे दिल्ली से मोहाली में आईपीएल मैच देखने के लिए जा रहे थे। लिबर्टी शोरूम से शोपिंग करके वापिस लौटे और कार में सवार होने लगे तो एक ट्रक ने दो कारों को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि उसकी व उसके परिवार की जान बच गई। वहीं दिल्ली निवासी परमजोत ने बताया कि वे दिल्ली से अपने रिशतेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। किसी कार्य के लिए उन्होंने अपनी कार को लिबर्टी शोरूम के पास रोका था। जिसको एक ट्रक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जांच अधिकारी बीर सिंह ने बताया कि लिबर्टी शोरूम के सामने एक ट्रक ने दो कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी है। दोनो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल ट्रक चालक फरार है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें