फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम आने पर पंचायत उठाएगी शिक्षा का खर्च : कर्म सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं में अव्वल रहने वालीं दो बेटियों का खर्च उठाएगी पंचायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निगदू।
गांव जांबा के राजकीय उच्च विद्यालय में गणतंत्र दिवस उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच कर्म सिंह ने शिरकत किया। इस दौरान प्रतिभाशाली बच्चों को ग्राम पंचायत की ओर से ईनाम देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं गांव में एक वर्ष के अंदर जन्म लेनी वाली बेटियों को शगुन योजना के तहत राशि देकर सम्मानित भी किया। सरपंच कर्म सिंह ने बताया कि गांव में इस साल 18 लड़के तो 23 बेटियों ने जन्म लिया जोकि लिंगानुपात को लेकर बहुत अच्छा परिणाम है। इस अवसर पर सरपंच कर्म सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में दसवीं कक्षा के परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दो बेटियों का दो वर्ष का शिक्षा खर्च ग्राम पंचायत उठाएगी और गांव की बेटी प्रथम आने पर उसका शिक्षा खर्च उनकी ओर से किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण अशोक कुमार, युधिष्ठिर, राम सिंह, योगेश, सुरेश, विक्रम, सतीश, जमिलअहमद, डा. बलबीर सिंह, सत नारायण, पाला राम, रजाक अली और स्कूल स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें