फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा, आज से पड़ेगा पाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
न्यूनतम तापमान एक डिग्री और नीचे लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान नीचे जाने से सोमवार से पाला पड़ने की संभावना है। वहीं, रविवार को दिन में अच्छी धूप खिली, लेकिन 30 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से शीत लहर चली। रविवार को करनाल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु दबाव 8.4 और दोपहर बाद 6.2 रहा। नमी सुबह 87 और दोपहर बाद 47 फीसदी रही। शीत लहर की दिन में स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि औसतन स्पीड 3 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आने वाले 24 घटें में पाला पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे जाएगा, जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें