फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब संचालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। प्रदेश सरकार ने लैब संचालकों पर शिकंजा कसने के बाद बुधवार को स्थानीय लैब एसोसिएशन के प्रधान उदय सिंधड़ के नेतृत्व में एसोसिएशन के सभी सदस्यों की बैठक की गई। इस बैठक में खट्टर सरकार के फैसले का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह लैब संचालकों को बर्बाद करना चाहती है। वहीं बैठक में इस निर्णय के खिलाफ जल्द ही सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। बैठक में उदय सिंधड़ ने कहा कि सरकार लैब संचालकों के खिलाफ है सरकार सभी के परिवार को सड़कों पर लाना चाहती है। सभी लैब टेक्निशियन किसी भी लैब द्वारा अपने घर का गुजर बसर कर रहे थे लेकिन प्रदेश सरकार के तुगलकी फरमान ने उनका रोजगार खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तक मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के शिवाय ओर कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें बाकायदा नोटिस भेज कर सरकार द्वारा लागू की गई नीति को लागू करने की बात कही गई हैं और न करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। सिंधड़ ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक ही दिन एक ही समय हड़ताल होगी। इसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी। इस अवसर पर विनीत चौधरी, दिलबाग मुंड, राजेश, गुरदीप, कमल, राकेश सालवन, सतीश सालवन, सतबीर, नरेंद्र सिंधड़ व संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें