करनाल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में सोमवार को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके नए सत्र के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। 3 जुलाई से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दौरान कोई भी छात्रा संस्थान में ऑनलाइन फार्म भरकर दाखिला ले सकती है। संस्थान में किसी छात्रा को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए हेल्प डेस्क की सुविधा भी प्रदान की गई है। प्रधानाचार्य सतबीर सिंह ने बताया कि संस्थान में एनसीवीटी और एससीवीटी के कुल 10 व्यवसाय चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा। इसी के चलते आईटीआई विभाग का नाम बदलकर कौशल विकास औधोगिक प्रशिक्षण विभाग रखा गया है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आइटीआई किए हुए छात्र छात्राओं का है। सुरेश कुमार ने बताया कि दाखिला फार्म संस्थान में 3 जुलाई से 25 जुलाई तक भरे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए यह फार्म बिल्कुल मुफ्त है। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्राएं किसी भी जानकारी के लिए 01842230088 और 9416104448 पर संपर्क कर सकती हैं।