फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए की 65 हजार रुपये राशि के साथ 5 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जुए की 65 हजार रुपये राशि के साथ 5 पकड़े
विज्ञापन

करनाल (ब्यूरो)। पुलिस की सीआईए वन शाखा ने कर्ण विहार इलाके में चार लोगों को 65 हजार रुपये की जुए की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की सीआईए वन इंचार्ज ने छापामारी करके आरोपी प्रदीप कुमार निवासी गली नंबर 7 दुर्गा कॉलोनी, ललित निवासी सेक्टर-6, राहुल मेहता निवासी गली नंबर 3 राजीवपुरम, पुनीत कुमार निवासी उत्तम नगर और प्रीतम सिंह निवासी गली नंबर 3 दुर्गा कॉलोनी को कर्ण विहार करनाल से सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में इस्तेमाल की जा रही 65 हजार 360 रुपये की राशि बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें