मधुबन पुलिस अकादमी में योग करते अधिकारी, कर्मचारी और रंगरूट। संवाद
मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी में चल रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस परेड ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय योग प्रोटोकॉल का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया। आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अमित पूंज व अकादमी के योग प्रशिक्षक मुख्य सिपाही अनिल कुमार ने विभिन्न योग, आसनों, प्राणायाम व ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाती योग क्रियाओं का अभ्यास किया। संवाद