.बाइक को लेकर जाते पुलिस कर्मी संवाद
करनाल। शहर में पुराने वाहनों के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एनडीआरआई चौक पर 15 साल पुरानी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। जांच के दौरान पुलिसकर्मी बाइक को जिप्सी में रखते नजर आए। सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि एनडीआरआई चौक पर पुलिस ने वाहनों को रोककर उनके कागजात की जांच की। इस दौरान पुरानी मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों के लिए जरूरी है कि वे अपने वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र सहित जरूरी दस्तावेजों की वैधता जांच लें। ब्यूरो