विदेश भेजने के नाम पर एक दंपति से 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपति की शिकायत पर पुलिस ने आरोप पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर छह निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सीमा शर्मा ने सेक्टर-32-33 थाना को दी शिकायत में बताया कि दो दिसंबर 2021 को उसके घर पर शशि और उसका पति श्रवण कुमार अग्रवाल आए। उन्होंने उसके पति से पूछा कि उसका बेटा हिमालय अब क्या कर रहा है। शशि ने उसने कहा कि सीमा तू अगर कहे तो वह इसका पुर्तगाल भेज सकती है। इसका खर्च 25 लाख रुपये आएगा। इसके बाद उसके पति बरजिंद्र कुमार शर्मा ने दोनों की बातों पर विश्वास कर अपने पीएनबी बैंक से अलग-अलग समय पर कुल 15 लाख रुपये उन्हें दे दिए। 28 दिसंबर 2021 को रुपये लेने के कुछ दिन बाद उन्होंने शशि अग्रवाल से बेटे को विदेश भेजने के बारे में पूछा तो आरोपी बोले अगले माह तक काम बन जाएगा। कुछ समय बाद उन्होंने फिर उनसे इस संबंध में जानकारी लेनी चाही तो वे उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। पुलिस ने पीड़ित दंपति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।