करनाल। ऑस्ट्रेलिया भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-16 निवासी त्रिभुवन पांडे ने बताया कि पहले उसकी ज्वैर्ल्स की दुकान थी। किन्हीं कारण से दुकान बंद हो गई। मैं परेशान था तो आरोपी सत्यवान के साथ मुलाकात हुई। उसने बताया कि वह 18 लाख रुपये में आस्ट्रेलिया में नौकरी दिला देगा। सौदा 15 लाख में तय हुआ। 20 अप्रैल 2019 को आरोपी को पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा रुपये मांगे तो उसे अलग-अलग तारीखों को 10 लाख रुपये ओर दे दिए। आरोपी ने उसे न तो ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही नौकरी दिलाई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच कर रही है।