फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में बच्ची को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध (करनाल)। गांव जलमाना की एक गर्भवती महिला ने मंगलवार रात को ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की सूझबूझ से एंबुलेंस में बच्ची को सकुशल जन्म दिया है। महिला द्वारा बच्ची को सकुशल जन्म देने से परिवार में खुशी है। असंध के सरकारी अस्पताल में मंगलवार रात को गर्भवती महिला को करनाल ले जाने के लिए एंबुलेंस सेंटर में कॉल आई। महिला को करनाल मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए असंध से एंबुलेंस जलमाना पहुंची। एंबुलेंस में देखभाल के लिए चिकित्सा सहायक ईएमटी यश चोपड़ा साथ दे। यश चोपड़ा और किरण आशा की सूझबूझ से महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। बच्ची के जन्म के बाद जच्चा बच्चा को जुंडला के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। महिला और बच्ची दोनों सकुशल हैं। वहीं, ईएमटी यश चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार रात को महिला ने गांव चिड़ाव के पास एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें